समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
जयपुर। फुटल्या बाग मंदिर एवं मौहल्ला युवा विकास समिति की ओर से मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समाराेह-2018 का आयोजन किया गया। समारोह में फुटल्या बाग के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व पार्षद हरीश शर्मा व गुलाब चंद शर्मा सहित कई लोग मौजद रहे।