मुआवजे के लिए झोटवाड़ा के व्यापारियों ने बुलाई बैठक
जयपुर। झोटवाड़ा आरओबी विस्तार के प्रभावितों को भूमि आबंटन की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय व्यापार मंडलों ने कालवाड़ रोड पर बैठक बुलाई। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि व्यापरियों की मांग को जायज है। सरकार बाजार के पास सरकारी जमीन पर पहले प्रभावितों को भूमि आबंटित करे और बाद में पुलिया का विस्तार करे।