पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अक्षया को ‘फ्रूट साइंस 17’ पुरस्कार

डॉ. अक्षया को ‘फ्रूट साइंस-17’ पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर की असिस्टेंट प्रो. डॉ. अक्षया भाटी को सोसायटी फॉर एडवासमेंट ऑफ ह्यूमन एंड नेचर, डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हार्टीकल्चरल एंड फॉरेस्ट्री नेउनी, सोलन, हिमाचल प्रदेश की ओर से ‘कुंवर वीरेंद्र सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया बेस्ट पब्लिकेशन अवार्ड इन फ्रूट साइंस-2017’ से पुरस्कृत किया गया है।

प्रो. डॉ. अक्षया भाटी को यह पुरस्कार उद्यानिकी में उत्कृष्ट शोध प्रकाशन के लिए दिया गया है। डॉ. अक्षया ने अपना शोध कार्य स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रो. डॉ. अतुल चंदा के निर्देशन में ‘खजूर की विभिन्न किस्मों की गुणवत्ता’ विषय पर पूरा किया है।

खबरें और भी हैं...