पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठाकुरजी को आज लगाएंगे ठंडे व्यंजनों का भोग, बदलेगी पोशाक

ठाकुरजी को आज लगाएंगे ठंडे व्यंजनों का भोग, बदलेगी पोशाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखातीज: गोविंददेवजी और अन्य मंदिरों में होंगे आयोजन

सोशल रिपोर्टर. जयपुर। अक्षय तृतीया मंदिरों में श्रद्धा के साथ जाएगी। आखातीज से ही अराध्यदेव गोविंददेव सहित अन्य मंदिरों में ठाकुरजी का खान-पान और पहनावा में भी बदलाव किया जाएगा।

ठाकुरजी को मलमल और सूती वस्त्र का पायजामा, अंगरखी, धोती, दुपट्टा धारण कराया गया। शीतल व्यंजन व फल शरबत, ठंडाई, आमरस, तरबूजा व खरबूजा का भोग लगाया जाएगा। अाराध्य गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी को नवीन मलमल की पोशाक धारण कराकर चंदन का शृंगार किया जाएगा। शीतल पेयों व ऋतु फलों का भोग लगाया जाएगा। सरस निकुंज दरीबापान में शुक संप्रदाय पीठाचार्य अलबेली माधुरीशरण महाराज सुबह ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी जू सरकार को लाड लड़ाएंगे। चंदन शृंगार व ऋतु फल, शीतल भोग व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। सेवा में विराजमान परंपरागत आचार्यों की चरण पादुकाओं पर भी केसर व इत्र लगा सेवा की जाएगी। परिकर वैष्णव पद गायन करेंगे। चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारीजी मंदिर में ठाकुरजी के खानपान में बदलाव किया जाएगा। छोटे ठाकुरजी को धोती, दुपट्टा आदि धारण कराए जाएंगे। शाम को छप्पन भोग की झांकी सजेगी।

श्री राम मंदिर का वार्षिकोत्सव आज : श्री राम मंदिर आदर्श नगर का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। अध्यक्ष शिवदत्त विरमानी ने बताया कि तहत सुबह 8 बजे रामायण पाठ की पूर्णाहुति, हवन, भजन कीर्तन होंगे। श्रीराम दरबार की आरती होगी। नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे। मंदिर को ऋतु पुष्पों से सजाया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ।

खबरें और भी हैं...