पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती आज, शहर में होंगे कई आयोजन

परशुराम जयंती आज, शहर में होंगे कई आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर। भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर वैशाख शुक्ल तृतीया को विप्र बंधु परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएंगे। समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहर में जगह-जगह कई आयोजन होंगे। इनमें मुख्य रूप से शोभायात्राएं, परिचर्चाएं, महाआरती सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की शहर इकाई की ओर से सुबह 10 बजे भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर परिचर्चा होगी। ब्राह्मण समाज राजस्थान की ओर से पिंकसिटी प्रेस क्लब दोपहर 2 बजे से परशुराम जयंती समारोह मनाया जाएगा। विश्व ब्राह्मण संगठन के तत्वावधान में सुबह 9 बजे से संगठन के एमआई रोड, स्थित प्रदेश कार्यालय जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सागरचंद शर्मा के नेतृत्व में 11 मंत्रों के साथ महायज्ञ किया जाएगा। पूर्णाहुति के बाद फल वितरित किए जाएंगे। शाम को रेलवे स्टेशन स्थित परशुराम सर्किल 1100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...