शिविर में सैकड़ों लाभान्वित, चिकित्सक सम्मानित
जयपुर। सुदीप आयुर्वदा की ओर से जवाहर नगर सेक्टर-4 स्थित परनामी जैन मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सुदीप आयुर्वेदा परिवार की डॉ. रूपाली प्रजापति और डॉ. भानु प्रजापति समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया। समापन समारोह में सीएमडी व विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आर.एल. सिंगोदिया समेत अन्य गणमान्य लोगों ने फिजीशियन डॉ. अशोक विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ. दीपचंद काे शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।