बाईजी मंदिर में रामानुजाचार्य चालीसा का सामूहिक पाठ
सोशल रिपोर्टर. जयपुर। फुटल रामानुजाचार्य स्वामी जयंती महोत्सव के अंतर्गत सोमवार सुबह बड़ी चौपड़ स्थित लक्ष्मीनारायण बाईजी मंदिर में रामानुजाचार्य का अर्चन कर रामानुजाचार्य चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर मंदिर महंत पुरुषोत्तम भारती, घाट के बालाजी के स्वामी सुदर्शनाचार्य सहित अनेक संत मौजूद रहे। महोत्सव के तहत बुधवार सुबह दस बजे छोटी चौपड़ स्थित चतुर्भुज मंदिर में, 19 अप्रेल को सुबह नौ बजे सांगानेरी गेट स्थित वैंकटेश मंदिर में, 20 अप्रैल को सुबह नौ बजे से वैशालीनगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर अर्चना होगी।