ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत
जयपुर| खो-नागोरियान थाना इलाके में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। मृतक द्वारका प्रसाद (45) मूलत: अलवर हाल सेक्टर-11 इन्दिरा गांधी नगर का रहने वाला था। वह प्राइवेट बस चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को 11 बजे उसने अपने घर के बाहर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह खुद की बस को चलाता था। पिछले दो माह पूर्व एक्सीडेंट के मामले में उसकी बस जब्त होकर थाने में खड़ी है। जिसके बाद से वह दूसरी बसों को चलाने का काम करने लगा।