पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चीफ आेएस के साइन वाला फर्जी नियुक्ति पत्र सामने आया

चीफ आेएस के साइन वाला फर्जी नियुक्ति पत्र सामने आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | रेलवे में नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। बाद में डीआरएम कार्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के चीफ ओएस रम्मी कपूर ने भीमगंजमंडी थाने में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही वास्तविक आरोपियों का पता लगाया जा सकेगा। डीआरएम कार्यालय कोटा में एक फर्जी नियुक्ति पत्र का मामला 16 अप्रैल को चर्चा में आया था। नियुक्ति पत्र में सांगानेर जयपुर निवासी राज नामक युवक को 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे नियुक्ति के लिए उपस्थिति देने की बात कही गई थी। नियुक्ति पत्र पर इंजीनियरिंग विभाग के सबसे बड़े अधिकारी की मुहर लगी थी। चीफ ओएस के फर्जी साइन थे। मामला रेलवे के कार्मिक विभाग के अधिकारी एचएस मीणा के पास पहुंचा। उन्होंने चीफ ओएस रम्मी कपूर को बुलाकर नियुक्ति पत्र के बारे में पूछताछ की।

खबरें और भी हैं...