- Hindi News
- National
- एमडीएम अस्पताल में तीन माह में किडनी ट्रांसप्लांट, जयपुर की फैकल्टी मदद करेगी
एमडीएम अस्पताल में तीन माह में किडनी ट्रांसप्लांट, जयपुर की फैकल्टी मदद करेगी
जोधपुर। चिकित्सा शिक्षा के (ग्रुप-1) प्रमुख सचिव आनंद कुमार ने कहा कि डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के मथुरादास माथुर अस्पताल में तीन माह में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू कर देंगे। उन्होंने इसके लिए यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्षों को काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट में आयुर्वेद के किसी मामले में कोर्ट में सुनवाई के लिए चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव और एडिशनल डायरेक्टर (प्रशासन) बचनेश कुमार अग्रवाल जोधपुर आए थे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो जयपुर की फैकल्टी से मदद ली जाएगी।