पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोली बालिका...युवक जबरन सीकर से लाए

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोली बालिका...युवक जबरन सीकर से लाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग बालिका को सीकर से जयपुर लाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के बताए अनुसार कार सवार युवकों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। घटना करीब 2 बजे की जवाहर सर्किल थाना इलाके में दुर्गापुरा की है।

दुर्गापुरा तिराहे पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल मुकेश कुमार के पास एक बालिका आई और उसने कहा कि उस कार में कुछ युवक बैठे हैं जो मुझे रींगस से बिठाकर यहां ले आए। मुकेश कुमार जल्दी से कार को देखने गया तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उसने कंट्रोल रूम में फोन करके बालिका के बारे में सूचना दी। सूचना के बाद थानाधिकारी व महिला पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को थाने पर लाकर उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

कुछ देर में परिजन थाने पहुंचे और बालिका को घर ले गए। पुलिस को बालिका ने बताया कि वह सुबह सब्जी लेने बाजार गई थी वहीं से कोई उसे कार में बिठाकर ले गया, लेकिन थाने पहुंचे परिजनों ने इस प्रकार की घटना से इनकार किया है। परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...