पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 अतिक्रमणों पर चला जेडीए का बुलडोजर

3 अतिक्रमणों पर चला जेडीए का बुलडोजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए द्रव्यवती नदी परियोजना, पृथ्वीराज नगर योजना एवं जोन-10 क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए हैं। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि जोन-09 में ग्राम विधानी, तहसील सांगानेर में द्रव्यवती नदी में काश्तकारों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर रखे थे। पृथ्वीराज नगर-नॉर्थ क्षेत्र में द्रोणपुरी में प्लाट नं. 44, 45, 46 व 47 के सामने हाइटेंशन लाइन के नीचे अतिक्रमण कर बनाई गई चारदीवारी को तोड़ा गया। ऑटोमोबाइल नगर में कबाड़ का सामान डालकर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे हटवाया गया।

खबरें और भी हैं...