पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल ने छात्रों को निकाला, शिकायत

निजी स्कूल ने छात्रों को निकाला, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मुरलीपुरा सिंधुनगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 5 और 8 की परीक्षा देने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। दोनों ही कक्षाओं में करीब 30-30 छात्र हैं। मंगलवार इन बच्चों के अभिभावक शिक्षा संकुल स्थित डीईओ माध्यमिक प्रथम कार्यालय पहुंचे और स्कूल की शिकायत की। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें पहले बच्चों को निकालने की कोई जानकारी नहीं दी। अब अचानक छठी और नवीं कक्षा में प्रवेश से इंकार किया जा रहा है। स्कूल के डायरेक्टर टीसी पारीक का कहना है हमने बालिका स्कूल की मान्यता ले ली है। अब छात्रों को स्कूल में नहीं पढ़ा सकते।

खबरें और भी हैं...