पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लिया व्यापारी का शव

15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लिया व्यापारी का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ब्रह्मपुरी में सोमवार को आत्महत्या करने वाले कपड़ा व्यापारी अनिल असवानी की मौत के मामले में परिजनों ने शव लेने के इनकार कर दिया। उसके बाद मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने परिजनों से समझाइश की और अगले 15 दिन दोनों मुकदमों का खुलासा करने आश्वासन दिया। उसके बाद दोपहर में दो बजे परिजनों ने शव लिया। अनिल असवानी ने 11 अप्रैल को ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली जाने के दौरान लिफ्ट देने के बहाने इनोवा सवार चार-पांच बदमाशों बंधक बनाकर मारपीट की और 50 हजार रुपए लूट लिए। उक्त मामले को पुलिस प्रथमदृष्टया झूठा मान रही है। मृतक के भाई राजू ने बताया कि अनिल ने पुलिस के दबाव से आत्महत्या की है। एडीशनल डीसीपी गोपाल सिंह मेवाड़ा ने 15 दिन में दोनों मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...