टीबी से मौत के मामले में राजस्थान पांचवें नंबर पर
जयपुर | विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में टीबी मरीजों की संख्या में 12% की कमी आई है, लेकिन नए केसों की संख्या 5% बढ़ गई है। देशभर में 2016 में टीबी से 46,645 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान टीबी की वजह से होने वाली मौतों के मामले में देश में 5वें नंबर पर है।
राज्य मौत
यूपी 6803
महाराष्ट्र 4329
गुजरात 4208
आंध्रप्रदेश 3997
राजस्थान 3418