भाई के साथ धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
जयपुर। ब्रह्मपुरी में भाई से धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने गणेश कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता को पांच दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। आईओ रोहिताश ने बताया संजय के खिलाफ 6 मार्च को भाई राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई के संजय ने खुद के नाम से दूसरी फर्म रजिस्टर्ड करवाकर पुरानी के कंपनी के साथ धोखाधड़ी करनी शुरू कर दी।