पुरानी कहासुनी में महिला से मारपीट
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में पुरानी बात को लेकर एक महिला के साथ पड़ोस की महिलाओं द्वारा मारपीट करने का मामला सामने अाया है। इस संबंध में मंगल विहार कॉलोनी, कल्याणपुरा निवासी संतोष देवी ने थाने में पड़ोसी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में संतोष का कहना है कि पड़ोस की एक महिला दूसरी महिला की बुराई करती थी एक दिन उसने दोनों महिलाओं को आमने-सामने कर दिया। इसी बात से सभी महिलाएं नाराज थी वे घर में घुसी और मारपीट की। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा के जांच शुरू कर दी।