जयपुर | ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अम्बिका प्रकाश पाठक को राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल के सदस्य नियुक्त किए जाने पर ब्राह्मण समाज राजस्थान के समस्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के द्वारा सम्मानित कर बधाई दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार जताया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भुवनेष तिवाड़ी, पं.रविन्द्राचार्य व आमेर तहसील देहात अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।