जयपुर | आओ बने पंछियों का सहारा दैनिक भास्कर की विनम्र अपील पर स्वर्गीय भैरो सिंह शेखावत पूर्व उपराष्ट्रपति की समाधि स्थल, विद्याधर नगर पर 11 परिंडे बांधे गए और उनको संभालने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह राजवी, चंद्र प्रकाश सैनी, सरदार गुरविंदर सिंह, अरविंद स्वामी, सुरेंद्र सिंह खानडी, रणवीर राजावत, दीपक शर्मा, अजय सिंह चौहान, हनुमान सैनी, सुरेंद्र प्रजापति व पंकज गोयल आदि सैकड़ों लोग मौजूद थेे।