हैड कांस्टेबल के 6000 नवीन पदों को मंजूरी
30 साल से प्रमोट नहीं हुए कांस्टेबलों को फायदा
जयपुर | सरकार ने हैड कांस्टेबल के 6000 नवीन पद भरने की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति की। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद शुक्रवार को फाइल गृह विभाग में पहुंच गई। अब यह पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी। अब पुलिस में हैड कांस्टेबलों के पद 13,446 से बढ़कर 19,446 हो गई है। फायदा सबसे ज्यादा उन कांस्टेबलों को मिलेगा जो 30 साल से अधिक की नौकरी करने के बावजूद प्रमोट नहीं हुए हैं।