पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाहरगढ़ पहाड़ी पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटी

नाहरगढ़ पहाड़ी पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नाहरगढ़ पहाड़ी पर गुरुवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार युवकों को हल्की चोटें आई है। दुर्घटना थाना पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से स्कॉर्पियो को बाहर निकलवाई। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी किले से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार संजय, विकास, रजनीश और सुनील यहां जोरावर सिंह गेट स्थित आयुर्वेद कॉलेज में पढाई करते हैं।

खबरें और भी हैं...