ठगों की संपत्ति कुर्क की
जयपुर | प्रवर्तन निदेशालय ने ठगों की सवा चार करोड़ रु. की संपत्ति कुर्क की है। आरोपियों ने सहकारी समिति के माध्यम से लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा दे निवेश कराया था। मामले के 4 अभियुक्तों को पुलिस ने 4 साल पहले गिरफ्तार किया था। उदयपुर की भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने निवेशकों से आरडी और एफडी की आड़ में रकम जुटाई। जब रकम लौटाने का समय आया तो सोसायटी के कार्यालय बंद हो गए।
पुलिस ने बैंक खातों में 3.5 करोड़ रुपए, तीन सौ ग्राम सोना और पांच लाख नकद बरामद किए। ईडी ने इनके अलावा संचालकों की खरीदी गई जमीनों को भी कुर्क किया है।