पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह आज, मूंडला छात्रावास, डिजिटल लाइब्रेरी का होगा लोकार्पण

अंबेडकर जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह आज, मूंडला छात्रावास, डिजिटल लाइब्रेरी का होगा लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी की सरकारी इमारतों पर आकर्षक रोशनी की गई है। विधानसभा भवन के साथ-साथ ही वित्त भवन, उद्योग भवन, कर भवन, हाई कोर्ट और सचिवालय सहित अन्य सभी सरकारी इमारतें जगमागा उठी हैं। फोटो : महेंद्र शर्मा

अंबेडकर जयंती पर कलेक्टर-एसपी को किया अलर्ट, पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां तैनात
जयपुर। अंबेडकर जयंती पर प्रदेश में होने वाले विभिन्न आयोजनों के चलते किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ने संभागीय आयुक्त, रेंज आईजी, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर एवं एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग के एसीएस दीपक उप्रेती की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कलेक्टर-एसपी जिला स्तर के साथ-साथ एसडीओ एवं तहसील स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ मीटिंगों का आयोजन करें। प्रदेश में पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां तैनात की गई हंै।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा : मुख्य सचिव एनसी गोयल ने शुक्रवार को गृह विभाग एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर लंबी मंत्रणा की। इसमें एसीएम होम दीपक उप्रेती, डीजीपी ओपी गलहोत्रा, एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेड्डी, एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू और जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल शामिल थे।

191 निकायों में अंबेडकर भवनों का शिलान्यास आज
जयपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा की पालना में शनिवार को प्रदेश के 191 ही स्थानीय निकाय वाले शहरों में अंबेडकर भवनों के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम रखे गए हैं।

ज्यादातर निकायों ने चार दिन पहले डीएलबी को लिखा था कि उन्होंने जमीन चिन्हित तो कर ली, लेकिन भवन निर्माण के टेंडर नहीं कर पाए। इस पर सभी निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि चाहे टेंडर जारी नहीं किए गए हों, लेकिन सभी जगह सामूहिक रूप से 14 अप्रैल को ही शिलान्यास और भूमि पूजन के कार्यक्रम हर हाल में रखे जाएं। इ

सम्मान समारोह आज : डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भीम र| व डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सोसायटी के महासचिव अनिल गोठवाल ने बताया कि इस अवसर पर कांफ्रेंस हॉल का लोकार्पण भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...