रामनिवास बाग स्थित दरगाह शरीफ में बांधे परिंडे
जयपुर। निदान सेवा संस्थान और सूफीमत काउंसिल राजस्थान की ओर से रामनिवास बाग स्थित दरगाह शरीफ में परिंडे बांधे गए। निदान सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज सोनी और सूफीमत काउंसिल के महासचिव वाहिद यजदानी ने बताया कि यह मुहिम शहरभर के मंदिरों और दरगाहों पर चलाई जाएगी। इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, रमजान भाई सहित कई लोगों ने शिरकत की।