पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हारे का सहारा है श्याम प्रभु हमारा : मनुश्री महाराज

हारे का सहारा है श्याम प्रभु हमारा : मनुश्री महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर । वैशाली नगर के शिव कुंज मैरिज गार्डन में चल रही श्री श्याम कथा के पहले दिन कथा वाचक मनुश्री महाराज ने कहा कि बाबा श्याम हारे का सहारा है। जो जीवन में हारकर बाबा श्रीश्याम की शरण में आता है बाबा उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

मनुश्री महाराज ने बताया कि बाबा श्री श्याम का एक नाम है लखदातार है अर्थात जो आपके मन की बात को जानता है वही लखदातार है। इस अवसर पर श्याम प्रेमियों ने खूब नृत्य कर कथा का आनंद लिया। शनिवार को कथा में श्रीश्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...