मुख्यद्वार का लोकार्पण, गणेश प्रतिमा स्थापित
जयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी शिक्षा समिति रामनगर, शास्त्रीनगर की ओर से संचालित एसजेएम कॅालेज, एसजेएसटी हिंदी मीडियम स्कूल, एसजेएसटी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के प्रांगण में नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकापर्ण किया गया। इस मौके पर शिक्षा समिति के प्रांगण में गणेश प्रतिमा की स्थापना भी की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल सिंह वैद ने फीता काटकर लोकापर्ण किया। इस मौके पर शिक्षा समिति के प्रांगण में समाजसेवी नरेश मेहता ने जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना की।