पूर्व मंत्री ने किया जलमंदिर का उद्घाटन
जयपुर। सुभाष चौक, आमेर रोड स्थित राधा गोविंद गार्डन पर आम राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए जल मंदिर “वाटर कूलर’ का पूर्व शिक्षामंत्री बृज किशोर शर्मा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाजसेवी अमर वर्मा, विक्रम सिंह चौहान, एडवोकेट राजेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, नवल शर्मा, अभिनव शर्मा, गजानंद गुप्ता, गिरिश कांत खंडेलवाल, योगेंद्र खंडेलवाल, श्रवण हल्दुनिया, वार्ड 85 अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, वार्ड 89 अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वशिष्ठ, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।