रातभर कव्वाली, सुबह कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न
जयपुर। मोहल्ला पन्नीगरान में चल रहा हजरत फय्याजुल हसन साहब का उर्स शुक्रवार को कुल की रस्म और लंगर के साथ संपन्न हुआ। इससे पहले बीती रातभर कव्वालियों की महफिलें सजीं, जिनमें जाने-माने कव्वाल तस्लीम आरिफ सहित कई कव्वाली पार्टियों ने सूफियाना कलाम पेश किए। हजरत महमूदुल हसन उस्मानी ने बताया कि उर्स के दौरान सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत की।