101 परिंडे बांधे, परशुराम जयंती समारोह शुरू
जयपुर। गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में 101 परिंडे लगाकर परशुराम जयंती समारोह सप्ताह का शुभारंभ किया गया। गौड़ ब्राह्मण महासभा अध्यक्षा एवं पार्षद मंजू शर्मा ने बताया कि निवारू रोड स्थित जागृति शिक्षण संस्था में परशुराम जयंती समारोह सप्ताह के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।