- Hindi News
- National
- गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं के प्रसार के लिए पांच विभूतियों को सेवा रत्न
गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं के प्रसार के लिए पांच विभूतियों को सेवा रत्न
राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के “एक संवाद’ कार्यक्रम में इस बार सिखों का प्रमुख व खालसा पंथ की स्थापना का पर्व वैशाखी मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने वैशाखी का महत्व और इस अवसर पर देश के नवनिर्माण में सिखों की भूमिका का उल्लेख किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि वैशाखी पर्व से सिख गुरुओं ने देश के नवनिर्माण की भूमिका लिखी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में छत्तीस कौमों के विकास पर काम किया जा रहा है। उन्होंंने प्रदेशवासियों को वैशाखी पर्व की बधाइयां भी दीं।
सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों व शिक्षाओं को आगे बढ़ाने, प्रचारित व प्रसारित करने के लिए पांच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान में पैनोरमाओं के निर्माण का कार्य कर रही संस्था के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष व हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अजयपाल सिंह, भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर के उपकुलपति सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सुरजीत सिंह पाबला और सामाजिक चिंतक एवं लेखक हनुमान सिंह को शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर ‘सेवा र|’ से सम्मानित किया। आयोग अध्यक्ष जसबीर सिंह ने वैशाखी के अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। लखावत ने खालसा पंथ की स्थापना के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि सिख गुरुओं के बलिदानों के कारण ही खालसा पंथ स्थापित हो सका। अजयपाल सिंह ने वैशाखी पर्व व सुरजीत सिंह पाबला ने राजस्थान में स्किल डवलपमेंट की आवश्यकता की अहमियत समझाई।