न्यू सांगानेर से मांग्यावास सर्किल तक सेक्टर रोड के बीच चलेगा बुल्डोजर
जयपुर | न्यू सांगानेर रोड से पृथ्वीराज नगर की मुख्य 200 फीट मांग्यावास सर्किल तक की सड़क के बीच तोड़फोड़ की कार्रवाई आज से प्रस्तावित है। इसके लिए जेडीए ने कमिश्नरेट से करीब 50 का जाब्ता मांगा है। संबंधित अफसर-इंजीनियरों के मुताबिक अभी भी रोड सीमा में करीब 45 के आसपास स्ट्रक्चर आ रहे हैं, जिनमें मकान-दुकान आदि शामिल हैं। इससे पहले जेडीए ने सभी प्रभावितों को खुद निर्माण तोड़ने का समय दिया था, जिसके बाद कुछ ने अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाए, लेकिन अब मोहलत पूरी हो चुकी है और काफी निर्माण सड़क सीमा में बचे हुए हैं। जिनके डिमार्केशन किए जा चुके। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई दो दिन चलेगी। जिन स्ट्रक्चर के मामले कोर्ट में विचाराधीन है, उनको सुनवाई का पूरा अवसर मिलेगा। जानकारी हो कि 2 किलोमीटर की 100 फीट सड़क के लिए जेडीए ने टेंडर कर दिए हैं। रोड सीमा खाली कराते ही मौके पर काम शुरू होगा।