जयपुर । गुलजार मस्जिद कॉलोनी, वार्ड नंबर 70 में मुस्लिम महिलाओं ने माह-ए-रमजान में अल्लाह से बरसात होने की दुआ मांगी। महिलाओं ने तेज धूप और गर्मी में 15 घंटे का रोजा रख कर शाम को सामूहिक रोजा इफ्तार खजूर, शर्बत और फलों से किया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी।