जयपुर । दुर्गापुरा स्थित तामरा गार्डन में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के तहत शनिवार को भगवान राम व श्रीकृष्ण का जन्म का प्रसंग सुनाया गया। भगवान राम और कृष्ण जन्म की लीला के बाद भागवत कथा पांडाल में नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। व्यासपीठ से वृंदावन के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान राम की लीलाएं अनुकरणीय है तथा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं चिंतन और मनन योग्य है। इस अवसर पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... बिरज में हो रही जय जय कार..., कान्हा जन्म मैं सुन आई यशोदा मैया दे दो बधाई जैसे बधाईगान हुए। श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य कर कान्हा जन्म की खुशी मनाई। फल और खिलौनों की जमकर उछाल हुई। आयोजक गोवर्धन बढ़ाया ने आरती उतारी।