जयपुर । पान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय मीटिंग गुड़गांव में शुरू हुई।
उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सांसद टी.जी. वेंकटेश ने किया। राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में 8 नए आईएएस का सम्मान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पांच राजस्थान के रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल व सांसद वेंकटेश ने जयपुर में आगामी सत्र में होने वाली वैश्य क्रिकेट लीग के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल व महामंत्री अरुण गुप्ता ने बाबूराम गुप्ता ने प्रदेश में गत वर्ष के कार्यों का प्रतिवेदन दिया। बैठक में राजस्थान से आत्माराम गुप्ता, ध्रुवदास अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, तारा भंडारी, गिर्राज गर्ग, लेखराज माहेश्वरी, दिनेश कानूनगो, सुरेश कालानी, अनिल नाहर, सुरेश पाटोदिया, श्याम सुंदर मंत्री, मनोहरलाल गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।