पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान में तीसरे रोजे से बढ़ेगा इफ्तार का समय

रमजान में तीसरे रोजे से बढ़ेगा इफ्तार का समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान के मुबारक माह में पांच जुमे होंगे। रमजान में जुमे के दिन बढ़ने को बेहद मुबारक माना जाता है। कई दशकों के बाद ऐसा हो रहा है, जब रमजान में पांच रोजे पड़ रहे हैं। रमजान का पहला रोजा 15 घंटे से ज्यादा का रहा। यही स्थिति आखिरी रोजे के दिन भी बनेगी। इस बीच 30 दिनों तक 14 से 15 घंटे के रोजे होंगे। आखिरी रोजा करीब साढ़े पंद्रह घंटे का होगा।

तीसरे रोजे से बढ़ेगा इफ्तार का समय: तीसरे रोजे से सेहरी का वक्त घटना शुरू होगा। तीसरे रोजे की सेहरी 3 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगी। जबकि इफ्तार के वक्त में बढ़ोतरी होगी। इफ्तार का वक्त 7 बजकर 13 मिनट होगा। 30वां और आखरी रोजा की सेहरी 3 बजकर 51 मिनट पर पूरी होगी और इफ्तार भी 7 बजकर 25 मिनट पर होगा। पहले और आखरी रोजे में करीब 28 मिनट का और इजाफा हो जाएगा।

मुस्लिम मोहल्लों में रमजान की रौनक : शहर के मुस्लिम मोहल्लों में रमजान की रौनक दिखने लगी है। शहर के रामगंज बाजार, घाटगेट, शास्त्रीनगर, हसनपुरा में देर रात तक इफ्तार और सेहरी के लिए स्टॉल लगी रहीं। पहली तरावीह के साथ ही इन मोहल्लों में देर रात तक लोगों की चहल-पहल के साथ ही रौनक देखने को मिली। कई मोहल्लों में इफ्तार के लिए विशेष व्यंजनों की बिक्री हुई। इन मोहल्लों में रमजान के लिए विशेष रोशनी के इंतजाम किए गए हैं।

ये होंगे रमजान के पांच जुमे

रमजान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। इस पूरे महीने में 5 जुमे आएंगे। पहला जुमा रमजान की 1 तारीख को, दूसरा जुमा रमजान की 8 तारीख को, तीसरा जुमा रमजान की 15 को, चौथा जुमा 22 को और आखिरी जुमा यानी जमातुल विदा 30वें रमजान यानी 15 जून को होगा। शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर 16 जून को ईद उल फितर मनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...