जयपुर । सांगानेर स्थित सांगा सेतु पुलिया के पास स्थित रिजेन हॉस्पिटल में शनिवार को रिजेन हॉस्पिटल और मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव की ओर से निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. रविरत कासलीवाल और उनकी टीम ने सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 तक 500 रोगियों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया।