स्वर्ण विहार स्कीम के ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से होंगे
जयपुर| जेडीए ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पुरानी योजनाओं में अब तक नहीं बिके भूखंडों के लिए दुबारा आवेदन मांगे हैं। जेडीए ने स्वर्ण विहार आवासीय योजना के 252 भूखंडों के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई है। योजना की लॉटरी 23 मई को निकाली जाएगी। जेडीए की ओर से एचआईजी-ए (6 से 8 लाख प्रतिवर्ष तक) के लिए स्वर्ण विहार आवासीय योजना में 98 से 162 वर्गमीटर के 252 भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। योजना में 98 वर्गमीटर के 56 भूखंड, 120 वर्गमीटर के 171 भूखंड एवं 162 वर्गमीटर के 25 भूखंड हैं। योजना में आवेदन करने की रजिस्ट्रेशन शुल्क 30 हजार रुपए है।
जेडीए की 3 योजनाओं के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन
जेडीए ने उदय विहार, सूर्य नगर ब्लॉक-ए व अभिनव विहार विस्तार योजना के 1255 भूखंड़ों के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदनों की लॉटरी 2 मई को निकाली जाएगी। तीनों ही योजनाएं जोन 14 में है। उदय विहार (उदयपुरिया, चाकसू) में 239 भूखंड, सूर्य नगर ब्लॉक ए (सूरजपुरा, टिटोली) में 258 भूखंड व अभिनव विहार विस्तार (तितरिया ) में 750 भूखंड है।