सद्भावना जौणार : सर्वसमाज के 11 हजार लोग करेंगे सहभोज
जयपुर| संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर 14 अप्रैल को शाम 5 बजे कुंदनपुरा, जगतपुरा में ‘सद्भावना जौणार’ का अनूठा आयोजन होगा। इसमें सर्व समाज के आस-पास के 11 गांवों के हजारों लोग शिरकत करेंगे। डाॅ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही 127 बच्चियों को ‘डाॅ. अंबेडकर महोत्सव’ के तहत 127 गोद लिया जाएगा। अध्यक्ष रामफूल मुंडोतिया ने बताया कि सर्व समाज में सामाजिक सद्भाव के उद्देश्य से समिति की ओर से पहली बार ‘दाल-बूरा-भात, आओ बैठे जीमे साथ-साथ’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि डाॅ. बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष एलसी असवाल होंगे।