पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांदपोल मेट्रो स्टेशन यात्रियों को जल्दी मिलेगी नए प्लेटफॉर्म की सौगात

चांदपोल मेट्रो स्टेशन यात्रियों को जल्दी मिलेगी नए प्लेटफॉर्म की सौगात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुर मेट्रो को आमजन के लिए संचालित होते हुए जून-2018 में चार साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान मानसरोवर से चांदपोल के बीच करीब 9.6 किलोमीटर के क्षेत्र में ट्रेनें चलाई जा रही हैं और 17 हजार से ज्यादा पैसेंजर रोजाना ट्रेनों में ट्रेवल करते हैं। वहीं अब चांदपोल मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 को उपयोग में लाया जाएगा और वहां से ट्रेनें संचालित होंगी। इसके लिए पिछले दिनों मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने ग्रीन सिग्नल दिया था। जेएमआरसी के डायरेक्टर (ओ एंड एस) सीएस जीनगर बताते हैं- जल्द ही लास्ट ट्रेन को चांदपोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ा किया जाएगा। सुबह वहीं से ट्रेन संचालित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...