पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेतक में 4 पुलिसकर्मी, सजा सिर्फ ड्राइवर को

चेतक में 4 पुलिसकर्मी, सजा सिर्फ ड्राइवर को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| बरकत नगर में बहन को कोचिंग सेंटर से घर छोड़कर आने के दौरान युवक से बजाजनगर थाने की चेतक में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के मामले के बाद हुए हंगामे में पुलिस के डंडे से एक युवक का हाथ टूट गया। घायल देवेन्द्र कुशवाह को एसएमएस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। देवेन्द्र के हाथ की हड्डी टूटने से उसको ऑपरेशन किया गया और प्लेट डाली गई। मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो चेतक में तैनात ड्राइवर मनीष को लाइन भेज दिया। डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि हंगामे के दौरान बनाया गया वीडियो देखा और आस-पास के लोगों से पूछताछ की है। अभी तक पीडितों की तरफ से और घायल युवक की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

कहा था- दो गए, अकेला आया...छोरी कहां छोड़ आया
दरअसल गुरुवार शाम को हेमंत अपनी बहन को कोचिंग सेंटर से घर छोड़ने के बाद वापस बाजार आ रहा था। इस दौरान चेतक में तैनात पुलिसकर्मी हेमंत को देखकर कहने लगे की डबल गया था। सिंगल कैसे आया। लड़की को कहा छोड़कर आ गया। हेमंत ने यह सुना तो उसकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। बजाजनगर थाने से पुलिसकर्मियों ने जाप्ता बुलाया। पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में बल प्रयोग शुरू कर दिया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने देवेन्द्र कुशवाह के हाथ पर डंडा मार दिया था। देवेन्द्र वहां से कुछ दूरी तक भागने के बाद गिर गया था। तब लोगों ने घायल देवेन्द्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल के चार जनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...