ट्रैफिक अलर्ट : आज अंबेडकर सर्किल से रन फोर इक्विलिटी
जयपुर| अंबेडकर जयंती पर एकता नवनिर्माण ट्रस्ट की ओर से अंबेडकर सर्किल से शनिवार तड़के 4:30 बजे रन फोर इक्विलिटी का आयोजन किया जाएगा। 21.9 किलोमीटर की यह रन रामबाग चौराहा, गांधी नगर मोड़, गांधी सर्किल, झालाना रोड, राॅयल्टी तिराहा, बालाजी मोड़, जगतपुरा पुलिया, 7 नंबर बस स्टैंड जगतपुरा से यू टर्न कर वापस इसी रूट से अंबेडकर सर्किल तक होगी। दिल्ली व आगरा की बसें त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह तिराहा, पृथ्वीराज टी-प्वाइंट, पृथ्वीराज रोड़, स्टेच्यू सर्किल, चौमू हाउस सर्किल होकर सिंधी कैंप अा व जा सकेंगी। 22 गोदाम सर्किल से पोलो सर्किल की तरफ, स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल की तरफ, विधानसभा टी-पॉइंट से पोलो सर्किल का ट्रैफिक डायवर्ट होगा। इवेंट में भाग लेने वालों के वाहन एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड पर खड़े होंगे।