प्रदेश में चलेगा कैपेसिटी डवलपमेंट कार्यक्रम : सराफ
जयपुर | एसएमएस अस्पताल के जेएमए सभागार में शुक्रवार को कैपेसिटी बिल्डिंग और स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम के तहत कीटाणु और संक्रमण नियंत्रण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यअतिथि चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ थे। कार्यक्रम में सराफ ने अस्पताल प्रशासन को ऐसे प्रोग्राम की गाइड लाइन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में चलाए जाएंगे, ताकि सभी नर्सेज को इसका फायदा मिल सके।
मंत्री ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग हॉस्टल में छात्राओं की दिक्कतें को देखते हुए गर्ल्स नर्सेज हॉस्टल में व्यवस्थाओं के सुधार के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सराफ एसएमएस अस्पताल में नर्सेज के स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।