पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कठुआ व उन्नाव पीडितों के लिए न्याय की गुहार

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कठुआ व उन्नाव पीडितों के लिए न्याय की गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मुस्लिम महासभा राजस्थान प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल सलाम सांखला एडवोकेट, महामंत्री शकील अहमद एडवोकेट और उपाध्यक्ष सादिक चौहान के नेतृत्व में कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव बलात्कार पीडितों के लिए न्याय कि गुहार की। मुस्लिम महासभा के प्रधानमंत्री इस इस ज्ञापन में मांग कि कठुआ में मासूम बच्ची का बलात्कार कर हत्या करने वालों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जावें और दोनों पीड़ित परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए, जिससे कि पीड़ित पक्ष बिना भय के अपना पक्ष रख सकें और दोषियों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि मुल्क में बलात्कार के लिए सख्त से सख्त कानून बना कर मृत्यु दंड का प्रावधान किया जाए, जिससे देश में हो रहें दुष्कर्म पर रोक लग सकें।



महासभा के इस प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट आबिद कुरैशी, एडवोकेट महेश चांवला, एडवोकेट साबिर कुरैशी, एडवोकेट अफजल, एडवोकेट आसिफ, हरबंश राय बुढ़ानिया, एडवोकेट रईस मंसूरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...