पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑल वेदर पूल में करनी है स्वीमिंग तो देना होगा 100 मीटर का टेस्ट

ऑल वेदर पूल में करनी है स्वीमिंग तो देना होगा 100 मीटर का टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी का मौसम आ गया है। अब स्वीमिंग पूल्स में ही भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा भीड़ एसएमएस स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में देखी जाती है। इसके लिए स्पोर्ट्स काउंसिल ने तैयारियां कर ली हैं। स्वीमिंग के लिए आने वाले लोग रजिस्ट्रेशन भी कराने लगे हैं। लेकिन इस बार स्पोर्ट्स काउंसिल ने ऑल वेदर पूल के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं।

ऑल वेदर पूल में स्वीमिंग करने वालों को पहले 100 मीटर स्वीमिंग का टेस्ट देना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं ऑल वेदर में स्वीमिंग करने के लिए फीस 3000 रुपए प्रति माह रखी गई है। वहीं मिनी पूल की फीस 1000 रुपए प्रति माह है। खास बात यह है कि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष जे.सी. महांति चाहते थे कि ऑलवेदर पूल पूरे साल चले और रेगुलर स्वीमर को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। स्वीमिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पूल प्रभारी और पीआरओ तेजराज सिंह से 9829065350 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी
काम्पीटिटिव तैराक सुबह और शाम ढाई-ढाई घंटे प्रैक्टिस कर सकेंगे

महिलाओं के लिए अलग शिफ्ट, महिला कोच भी उपलब्ध

ऑल वेदर में देना होगा 100 मीटर का टेस्ट

एक शिफ्ट में 40 मिनट तक ही स्वीमिंग कर सकेंगे तैराक

ऑल वेदर की 3000 और मिनी पूल की फीस 1000 रुपए

खबरें और भी हैं...