आईपीएल मैच : टिकटों के रेट 20 से 50% बढ़े
जयपुर में चार साल बाद खेले जा रहे आईपीएल मैच में क्रिकेटप्रेमियों की दीवानगी को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने टिकटों के रेट भी बढ़ा दिए हैं। ये रेट जयपुर में खेले जाने वाले तीसरे मैच से लागू होंगे। बुकमाईशो.कॉम ने टिकटों के नए रेट जारी किए हैं। इनमें 500 वाली टिकट अब 750 रुपए में मिलेगी जबकि 4000 वाली टिकट का रेट 5000 रुपए हो गया है। यानी आगामी मैचों में क्रिकेटप्रेमियों को 20 से 50 प्रतिशत तक ज्यादा दाम पर टिकट खरीदने पड़ेंगे।
हालांकि 8, 10 और 15 हजार रुपए की टिकटों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के टिकट अब बढ़ी हुई दर पर मिल रहे हैं।
कैटेगरी पुराने रेट नए रेट
ईस्ट स्टैंड 1,2 500 500
ईस्ट स्टैंड 3 500 750
नॉर्थ ईस्ट स्टैंड 1,2 800 1000
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड 1,2 1000 1200
साउथ ईस्ट-वेस्ट 1,2 1200 1500
नॉर्थ ईस्ट लॉन 2 1200 1500
साउथ ईस्ट लॉन 1 1200 1500
नॉर्थ ईस्ट लॉन 1 1500 1800
नॉर्थ वेस्ट लॉन 1500 1800
वेस्ट रूफ टॉप 2000 2000
साउथ वेस्ट लॉन 2500 2500
नॉर्थ सेक्रेटरी बॉक्स 4000 5000
वेस्ट कॉरपोरेट बॉक्स 4000 5000
साउथ प्रेसीडेंट गैलरी 8000 8000
प्लेयर्स लॉन्ज गोल्ड 8000 8000
साउथ प्रेसीडेंट ईस्ट बॉक्स 10000 10000
वेस्ट लॉन्ग रूम 15000 15000
ईस्ट लॉन्ग रूम 15000 15000