देवांश छाए, कुशाग्र की अच्छी पारी
जयपुर | मैन ऑफ द मैच देवांश गुप्ता (79 रन व 14/3) के ऑलराउंड खेल से तथा कुशाग्र ओझा (45) की पारी से कैंडलविक एकेडमी ने अंडर-13 ब्राइट फ्यूचर कप में ब्राइट फ्यूचर एकेडमी को 115 रनों से हराया। कैंडलविक एकेडमी ने पहले खेलते हुए 6/233 रन बनाए। देवांश सिंह ने 26/3 व सुमित यादव ने 40/2 विकेट लिए। ब्राइट फ्यूचर 118 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में जयपुरिया एकेडमी ने रीगल क्रिकेट एकेडमी को 109 रनों से हराया। जयपुरिया एकेडमी ने 1/193 रन बनाए। देवकृत शर्मा ने 82 व कनिष्क जाखड़ ने 64 रन का योगदान दिया। रीगल एकेडमी 82 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच भव्य राज चौधरी ने 14/4 व समित गुप्ता ने 15/2 विकेट लिए।