करणसर कप में सीकर टीम चैंपियन
जयपुर | हर्षिल (66 रन व 2 विकेट) के ऑलराउंड खेल से सीकर टीम ने करणसर कप जीत लिया। फाइनल में सीकर ने दिल्ली सनराइज को 32 रन से हराया। सीकर ने 220 रन बनाए। मो. शाहिद ने 3, सौरव और विशाल ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली सनराइज की टीम 188 रन ही बना सकी। मोहम्मद शाहिद ने 70* रन का योगदान दिया। नितेष ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज मुकेश फगोड़िया व बेस्ट बेट्समैन विकास जांगिड़ रहे।