पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिली में खेलेगी जयपुर इंडियन पोलो टीम

चिली में खेलेगी जयपुर इंडियन पोलो टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पद्मनाभ सिंह की कप्तानी में हाई हैंडीकैप 15 गोल वाली जयपुर इंडियन पोलो टीम चिली के सैंटियागो में जाएगी। टीम चिली के लिए 16 अप्रैल को रवाना होगी। टीम वहां तीन इंटरनेशनल गेम खेलेगी। पद्मनाभ सिंह ने बताया कि 15 गोल वाली यह टीम वर्ल्ड कप टीम की तुलना में भी हाई हैंडीकैप टीम है, जिससे वहां होने वाले मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। +2 हैंडीकैप वाले पद्मनाभ सिंह के अतिरिक्त इस टीम में सिमरन शेरगिल (+6), अभिमन्यु पाठक (+5) और प्रताप सिंह राठौड़ (+2) शामिल हैं। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पोलो के भारत के एंबेसेडर नरेंद्र सिंह भी टीम के साथ चिली जाएंगे।

खबरें और भी हैं...