परशुराम जयंती की छुट्टी और वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारक भी फ्री
परशुराम जयंती की छुट्टी और वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारक भी फ्री
जयपुर| राज्य सरकार की ओर परशुराम जयंती पर घोषित राजकीय अवकाश का आज पहला दिन है। बुधवार को ही वर्ल्ड हेरिटेज डे का मौका है, जिसके चलते सभी स्मारक पर प्रवेश निशुल्क रहेगा। ऐसे में अपने ही स्मारकों पर टूरिस्ट बनकर घूमने का यह बेहतरीन मौका है। आमेर महल, अल्बर्ट म्यूजियम में तो रात्री टूरिज्म का आनंद भी मुफ्त में उठाया जा सकेगा। राज्य सरकार की ओर से प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं होगा, हालांकि निजी सहभागिता वाली सुविधाओं पर शुल्क यथावत रहेगा।
यह भी: अल्बर्ट म्यूजियम पर आकेचक संस्था की ओर से भरतनाट्यम प्रस्तुत होगा। इसकी समयावधि शाम 7 से रात्री साढ़े 8 बजे होगी।