पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल स्पाइन में डेढ़ माह पहले मंजूर प्लानिंग में विवाद, आवंटन रोका

सेंट्रल स्पाइन में डेढ़ माह पहले मंजूर प्लानिंग में विवाद, आवंटन रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगतपुरा की बेशकीमती सेंट्रल स्पाइन में जेडीए और खातेदारों से हितों से अलग जो प्लानिंग मंजूर की गई है, उसे रोक दिया गया है। पीडब्ल्यूसी में एक ब्लॉक की यह प्लानिंग डेढ़ महीने पहले मंजूर हुई थी। इसके बाद भास्कर ने इस प्लानिंग पर सवाल उठाते हुए मंजूर प्लानिंग के पीछे कुछ लोगों के हित साधने की बात सामने रखी थी। क्योंकि दोनों ओर के कॉर्नर पर एक बड़ा प्लॉट और सामने दुकानों को ऑक्शन और लॉटरी के बजाए व्यक्ति विशेष को देने की योजना थी।

बहरहाल जेडीए ने प्लानिंग के आधार पर आवंटन रोक दिए हैं। उधर इस बीच अब जेडीए के पास सरेंडर करने वाले खातेदारों के कई प्रार्थना पत्र आ चुके हैं।जानकारी हो कि जगतपुरा की सबसे प्राइम ‘सेंट्रल स्पाइन’ योजना 2003 से विवादों में है। रीको ने 190 हेक्टेयर जो अवाप्त की है, जिसमें से 123 हेक्टेयर जमीन पर हाईकोर्ट में 29 रिटें चल रही हैं। जेडीए के पास कुल 130 हेक्टेयर में से केवल 7 हेक्टेयर पर भौतिक कब्जा है।

मैन रोड के प्लॉट ऑक्शन करें या लॉटरी से निर्धारण

जिस योजना में जिन लोगों ने जमीन सरेंडर की है, पहले उसी खातेदार को प्राथमिकता मिले, वहीं उसके बाद जिन खातेदारों ने आरक्षण पत्र बेचे हैं, उनका निष्पक्षता से निपटारा हो। लेकिन जेडीए में इससे उल्टा होता आया है। संबंधित जोन में करीब 50 अधिक खातेदारों के भूखंडों के मामले पेंडिंग हैं। मौजूदा प्लानिंग में केवल आधे लोगों को ही मौका मिलेगा। ऐसे में पहले किसको विकसित भूखंड दिया जाए, इसकी प्राथमिकता तय नहीं है। उनमें भी मुख्य रोड से लगे प्लॉट-दुकानों को ऑक्शन करें या फिर लॉटरी निकाली जाए। संबंधित जोन उपायुक्त रामनारायण बडगूजर ने कहा कि फिलहाल मंजूर प्लानिंग रोकी हुई है। जितने भूखंडों की प्लानिंग है, उससे कई ज्यादा खातेदार आदि कतार में खड़े हैं।

खबरें और भी हैं...